केवि में मनाया गया राष्ट्रीय एकता पर्व

59

धमतरी | केवि धमतरी के प्राचार्य श्री गिरीश बाबु कुस्तवार के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 31.10.2023 को विद्यालय में स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ सरदार पटेल के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुआ | विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया | मनोज कोसरिया ने प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाया |

इस अवसर पर सरदार पटेल की जीवनी एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम तथा भारत को अखंड बनाने में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए पलक साहू कक्षा दसवीं, पूर्वी बैस कक्षा ग्यारहवीं, जाह्नवी साहू कक्षा नवमीं एवं जिज्ञासा सोनवानी कक्षा दसवीं ने भाषण और कविता प्रस्तुत किया | प्राचार्य गिरीश बाबू कुस्तवार ने सरदार पटेल की महानता, राष्ट्र प्रेम एवं देश के लिए किये कार्यों के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल आजादी के बाद 562 देशी रियासतों को भारत में मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया | उन्होंने शिक्षकों एवं बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया | तत्पश्चात विद्यालय में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत तथा फिट इंडिया फ्रीडम रन थीम पर प्लॉगिंग रन का आयोजन हुआ जिसमें प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय में साफ़- सफाई किया गया | धनेश्वर साहू और सुरेश देवांगन ने कार्यक्रमों का संचालन किया | कार्यक्रम को सफल बनाने में पी एल साहू, योगेश नेताम, रीमन देवांगन , हरेन्द्र साहू, कविता सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा |