कृषि के क्षेत्र में पीएम मोदी का सबसे सशक्त बिल है कृषि विधेयक बिल : चुन्नीलाल 

745

धमतरी| केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों में कृषि बिल के पास होने के पश्चात आम किसानों को बिल के उपबंधो तथा किसानों के हित में लिए गए निर्णय के संदर्भ में आम किसानों को अवगत कराने हेतु चौपाल लगाकर महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक रंजना डीपेंद्र साहू तथा भाजपा जिलाध्यक्ष  शशि पवार ने जानकारी प्रदान की। किसानों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि देश हित में कृषि को समृद्ध करने के लिए किसान बिल प्रधानमंत्री मोदी के ठोस व साहसिक कदमों में से महत्वपूर्ण कदम है| इससे देश की अर्थव्यवस्था में कृषि के योगदान को उच्चतम मानक के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त करेंगे।  विधायक रंजना साहू ने कहा कि विश्व पटल पर हर क्षेत्र में किसान को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण से यह बिल पारित किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने कहा कि यह किसानों के हित का बिल है, जिससे किसान अपने आप में सक्षम व आत्मनिर्भर होगा एवं कृषि संबंधित सभी फैसले स्वंय ले सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जितने भी अहम फैसले लिए हैं उनका आम जनमानस ने उनका समर्थन दिया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, नगर निगम पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत सदस्य दमयंतीन केशव साहू, महामंत्री कीर्तन मीनपाल, छत्तीसगढ़ साहू समाज उपाध्यक्ष चितरंजन साहू, पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष हुलास साहू, पूर्व जनपद सदस्य उमेश साहू, बिजनापुरी सरपंच पोषण रिंकू सेन, पुनाराम साहू, वीरेंद्र साहू, पवन गजपाल, देवीलाल भट्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, मंडल प्रतिनिधि, कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु व संचालन ग्राम पुरी के  पूर्व सरपंच चिरौंजी साहू ने किया।