कृपामयी और दयामयी हैं वे इन विशेष बच्चों को हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रखेंगीं वंदना शर्मा

42

धमतरी |  सार्थक स्कूल में राधाष्टमी बड़े धूमधाम से मनाया गया। सार्थक के विशेष बच्चे पतरस कृष्णजी, बेबी राधा जी , वत्सला राधाजी की माताजी कीर्तितादेवी की वेशभूषा में आकर राधा के जन्म की लघु नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी। तत्पश्चात् नृत्य एवं संगीत प्रशिक्षिका देविका दीवान, स्वीटी सोनी ने राधाभजन “मीठे रस से भरियो री राधारानी लागे” गाया और बच्चों ने झूम झूमकर डांस कर खूब एंजॉय किया।

सार्थक में आयोजित राधाअष्टमी के इस पर्व पर धमतरी की समाजसेविका वंदना शर्मा एवं प्रदीप शर्मा भी शामिल हुए और उन्होंने भी राधा जी की स्तुति में धुन गाए जिसमें बच्चे भी उत्साह पूर्वक शामिल हो गए। उन्होंने प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण और बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और कहा श्री राधारानी जी करुणामयी, कृपामयी और दयामयी हैं वे इन विशेष बच्चों को हमेशा स्वस्थ और खुशहाल रखेंगीं। संयोगवश श्रीमती वंदना का जन्मदिन था ,बच्चों ने गीत गाकर उन्हें बधाई दी। उसके बाद शर्मा दंपति ने बच्चों को स्नेह पूर्वक स्वल्पाहार कराया। बच्चे इस उत्सव में बहुत आनंदित हुए। इस अवसर पर सार्थक अध्यक्ष डॉ. सरिता दोशी, सचिव स्नेहा राठौड़, गौरव लोहना, मैथिली गोड़े, सुनैना गोड़े उपस्थित थे।