कुकरेल कांग्रेस संगठन विस्तार, जोन कांग्रेस कमेटी की संख्या बढ़ाई गई

14

धमतरी | कुकरेल ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी आनंद पवार ने विधायक, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं क़ी उपस्थित मे कुकरेल कांग्रेस पदाधिकारियो क़ी बैठक लेकर सर्वसम्मति से जोन, सेक्टर प्रभारियों क़ी नियुक्ति क़ी है। आज ग्राम सलोनी में कुकरेल ब्लॉक प्रभारी आनंद पवार ने सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश दुबे और समस्त कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर कुकरेल ब्लॉक के संगठन के दो जोन को बढ़ाकर तीन जोन करने का निर्णय लिया गया ताकि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार और सृजन कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पार्टी के ब्लॉक, जोन, मंडल और सेक्टर में भागीदारी और जवाबदेही बढ़ाकर सबको ऐतिहासिक पार्टी के प्रति एक सम्मान और गौरव की अनुभूति के साथ पार्टी संगठन के कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तय हो सके। आज की बैठक में कुकरेल ब्लॉक संगठन में सियारिनाला, सियादेही और सलोनी जोन के रूप में तीन जोन प्रस्तावित किए गए, जिसके प्रभार की जिम्मेदारी उत्तम कुमार यादव, धनीराम साहू और हुलेश मरकाम को दी गई। साथ ही सात सेक्टर के प्रभारी सहप्रभारी करण चंद्राकर, चिंताराम कुंजाम, छबिलाल सिन्हा, कमल नारायण सिन्हा, संतोषी साहू, रोहित दास मानिकपुरी, नारद ध्रुव , नोहर नेताम, यालेश सिन्हा एवं नरसिंह साहू को बनाया गया। सभी प्रभारीगण शनिवार तक अपने अपने प्रभार सेक्टर में पार्टी के निर्देशानुसार 21-21पदाधिकारियों की नियुक्त बैठक लेकर सर्वसम्मति से प्रस्तावित कर भेजेंगे। बैठक में जिला कांग्रेस सचिव विक्रांत पवार, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी, कृष्णा सिन्हा, परीक्षित ध्रुव, लीलाराम ध्रुव, भुवनेश्वर नेताम, राम सुंदर, श्रीमती रोमी नेताम सरपंच सलोनी, प्रेमलता ठाकुर तानसिंग, सत्तार निषाद, इशू नेताम, गेंदलाल, दानीराम नागेश, चंदन नेताम सहित बड़ी संख्या में कार्यकतागण सम्मिलित हुए।