वर्तमान समय की आवश्यकता है पैसा शीध्र करे आबंटित-विजय मोटवानी
धमतरी | पिछले फसल वर्ष मे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने घोषणा के अनुरूप 500 रूपये बोनस की राशि का किश्त जारी ना किये जाने पर किसान पैसे के लिए उसकी ओर आस लगाए हुए बैठे हैं। क्योंकि वर्तमान में कृषि कार्य में बुवाई के बाद नीदांई सहित खाद ,कृषि दवाईयां के लिए धन की आवश्यकता पड़ रही है। वही रोपा लगाने के लिए भी किसानों को रकम की जरूरत है, जिसको देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने मांग की है कि अविलंब भूपेश बघेल की सरकार द्वारा किसानों के खाते में शेष राशि को जमा कर दिया जाना चाहिए क्योंकि वर्तमान समय ही किसानों को वास्तविकता में पैसे की आवश्यकता होती है औ