Home Latest किसानमोर्चा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन

किसानमोर्चा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन

धमतरी | भाजपा किसानमोर्चा जिला धमतरी द्वारा शहर मंडल धमतरी के ग्राम सेहराडबरी में किसान चौपाल संवाद का कार्यक्रम केंद्र मे मोदी सरकार के 8 साल बेमिसाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण का आयोजन किया गया।

प्रधानमंत्री श्रीं नरेंद्र मोदी जी के 8 सालों के कार्यकाल के उपलब्धियों को लेकर आम जन तक चौपाल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी व उन योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे सही क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं का दायित्व और लाभार्थियों से चर्चा कर जानकारी दी जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा संगठन धमतरी के जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार जी ने सभी योजनाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुवे चर्चा की योजनाओं के महत्व उनके क्रियान्वयन को बताया साथ ही केंद्र की भाजपा मोदी सरकार की मुख्य उपलब्धियों खाद पर सब्सिडी, PM आवास, घर घर शौचालय, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, धारा 370, राम मंदिर निर्माण, सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जिला महामन्त्री किसान मोर्चा रोहिताश मिश्रा ने सभी योजनाओं को लोगो तक पहुंचना हम सभी कार्यकर्ताओं की जवाबदारी होने व उसे पूरा करने सरकारी तंत्र का उपयोग करने कहा चौपाल का संचालन किसनमोर्चा जिला कार्यलय प्रभारी  दिलीप पटेल ने व आभार ग्राम सेहरा डाबरी सरपंच किसन नेताम ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष  महावीर सिन्हा, सोसाइटी अध्यक्ष अशोक साहू, मनीष साहू, किशोर साहू पूर्व सरपंच, यमुना बांधे, उषा भारती, रेेवेंद्र साहू, जानकी चंद्रवंशी, नंदलाल साहू, विश्राम टंडन, अशोक भारती, संतु राम साहू एवम बड़ी संख्या में ग्रामीणजन किसान साथी उपस्थित रहे
उपरोक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी दिलीप पटेल द्वारा

Exit mobile version