धमतरी | जल जीवन मिशन के तहत जिले के प्रत्येक पंचायतों में नलजल मित्र कार्यक्रम अंतर्गत चिन्हित पात्र युवाओं को बहु-कौशल प्रशिक्षण प्रदाय करने लाईवलीहुड कॉलेज में जल वितरण संचालक में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसके तहत आगामी 13 मार्च को सुबह 10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में काउंसिलिंग सह पंजीयन किया जाएगा। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने जनपद क्षेत्र से ऐसे चिन्हित पात्र युवाओं, जिनका नलजल कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण नहीं हुआ है, उन युवाओं को 13 मार्च 2026 को लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशाअनुरूप जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चयनित नलजल मित्रों का जल्द से जल्द प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके।






