अनीता ध्रुव जिला सदस्य ने मुख्यमंत्री को वादा निभानें लिखा पत्र
नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
धमतरी | भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को 2018 के विधानसभा चुनाव के समय गंगाजल की कसम खाकर प्रदेश के जनता के साथ किया गया वादा को याद दिलाने के लिए उप तहसील कुकरेल के नायब तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम को ज्ञापन सौंपा। तथा आज अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम सिरोदखुर्द, कांटाकुर्रीडीह, बनबगौद, कुकरेल,लसुनवाही,सियादेही में भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार के झुठी जन घोषणा पत्र को ग्रामीणों के बीच संवाद कर बांट रही है।

प्रदेश की जनता आपके घोषणा पत्र के वादा पर भरोसा करके आपको गद्दी में बिठाये हैं किन्तु आपने समूल जनता के साथ धोखा व छल किया है इसलिए प्रदेश की जनता अपने आपको बहुत ही ठगा महसूस कर रही है। और कह रही है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार का घोषणा पत्र आज सिर्फ और सिर्फ कागज के पन्नों पर लिपि बन कर रह गई है। जनता यह भी कहती है कि भूपेश सरकार किसान विरोधी सरकार है और उन्होंने किसानों के साथ छल किया है। क्या यही है गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिभाषा। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी प्रदेश की जनता के साथ गंगाजल की कसम खाकर किया हुआ वादा कब तक पूरा करेंगें आप।