Home Latest कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि

धमतरी । गलवान घाटी में चीन के साथ झड़प में शहीद हुए जवानों को जिसमें चारामा क्षेत्र के गिधाली गांव का गणेश राम भी शामिल है सभी शहीदों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुरुवार की शाम कैंडल मार्च मौन जुलूस मकई चौक से गांधी मैदान तक निकाला गया। वहां पहुंचने के बाद शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक हर्षद मेहता,महापौर विजय देवांगन, मोहन लालवानी विजय गोलछा ,नरेश जसुजा सहित जिला, ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Exit mobile version