धमतरी | धमतरी बंद के दौरान कांग्रेसियों द्वारा जबरदस्ती दुकान बंद कराने और धक्का-मुक्की करने की शिकायत एक दुकानदार ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है |पुलिस इस मामले की जांच कर रही है | ज्ञात हो कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक बिल को लेकर किसानों ने 8 दिसम्बर को भारत बंद का आह्वान किया है| इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया है जिसके तहत आज सुबह से ही कांग्रेसी शहर की दुकानों को बंद कराने निकल पड़े थे |