Home Latest कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड ने अपने साथियों के साथ किया...

कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड ने अपने साथियों के साथ किया भाजपा प्रवेश

प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड ने अपने साथियों के साथ किया भाजपा प्रवेश

प्रधानमंत्री मोदी जी के राष्ट्रनिर्माण के प्रेरणा से राजेंद्र लुंकड ने किया भाजपा प्रवेश – प्रीतेश गांधी

धमतरी | देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में विश्व में भारत के बढ़ते प्रभाव, विकसित भारत संकल्प 2047, राम मंदिर निर्माण, सशक्त राष्ट्र के निर्माण एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में धमतरी से दो बार के विधायक रहे स्व. केशरीमल लुंकड जी के पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र लुंकड के नेतृत्व में धमतरी से बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया। प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नबीन जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, प्रदेश महामंत्री श्री संजय श्रीवास्तव जी, प्रदेश महामंत्री श्री रामु रोहरा जी, सांसद श्री सुनील सोनी जी, पूर्व विधायक श्री सौरभ सिंह जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भगवा गमछा पहनाकर सभी का भाजपा परिवार में अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री राजीव पांडेय धमतरी विधानसभा प्रभारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य के मार्गदर्शन में धमतरी से दो बार के विधायक रहे स्व. केशरीमल लुंकड जी के पुत्र व पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेंटी राजेंद्र लुंकड के नेतृत्व में रजत कुमार लुंकड, प्रदीप अग्रवाल, सलज अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब, अमित महावर, सत्येंद्र शर्मा, रवि दोशंत, अभिषेक गोयल, मनोज कोठारी, अजय गोयल अध्यक्ष रोटरी क्लब , अविनाश यादव, देवेश पवार, पुरुषोत्तम यादव, विनय साहू कृष्ण कुमार यादव, पुरुषोत्तम सिन्हा, कमल साहू, आकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रवेश किया।

प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कार्य प्रभावशैली एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तीन माह में ही पुरी हो रहे मोदी कि गारंटी से प्रभावित होकर धमतरी के दो बार के विधायक रहे केशरीमल लुंकड के सुपुत्र एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राजेंद्र लुंकड और उनके साथियों ने भाजपा प्रवेश किया। भाजपा प्रवेश करने पर गांधी ने सभी का आत्मीय अभिनंदन कर स्वागत किया और कहा कि भाजपा प्रवेश के साथ सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव में धमतरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी को सबसे अधिक मतो से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version