Home Latest कांग्रेस की मनीषा साहू बनी जनपद अध्यक्ष

कांग्रेस की मनीषा साहू बनी जनपद अध्यक्ष

धमतरी। जनपद पंचायत धमतरी में शुक्रवार 10 मार्च की सुबह 11 बजे अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें कांग्रेस की मनीषा साहू विजय रही उन्हें 16 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा की ओर से खड़ी पूर्णिमा बनपेला को मात्र 8 वोट से संतुष्ट रहना पड़ा। कांग्रेस की गुंजा साहू ने मतदान में भाग नहीं लिया।अविश्वास प्रस्ताव के बाद जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए 10 मार्च की तारीख तय की गई थी।

पहले अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस की ओर से मनीषा साहू और भाजपा की ओर से पूर्णिमा बनपेला ने फार्म भरा। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें मनीषा साहू को 16 और पूर्णिमा को 8 वोट मिले। गुंजा साहू अनुपस्थित रही। इस तरह से 12 सदस्यों वाली कांग्रेस में एक वोट नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस को 16 वोट मिल गए। स्पष्ट है कि भाजपा की ओर से पांच सदस्य बागी रहे। पूर्णिमा साहू को 8 वोट से ही संतोष करना पड़ा। अब देखना होगा कि भाजपा उन बागी सदस्यों पर क्या कार्यवाही करती है। बहरहाल कांग्रेसी खेमा में खुशी की लहर है। ज्ञात हो कि धमतरी जनपद पंचायत में 12 कांग्रेस और 13 भाजपा के सदस्य होने के बावजूद अध्यक्ष पद दोनों बार कांग्रेस को ही गया।

Exit mobile version