कांकेर के नव पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया पदभार ग्रहण

26

कांकेर | 22 अक्टूबर को नव पदस्थ पुलिस उप महानिरीक्षक  अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, कांकेर का कार्यभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद के पद पर पदस्थ रहे है।

इस अवसर पर  आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर,  संदीप पटेल (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर, मती मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर,  राजीव शर्मा उप पुलिस अधीक्षक उप महानिरीक्षक कार्यालय कांकेर,  गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर,  अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी) कांकेर,  मोहसीन खान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर,  गोविन्द वर्मा रक्षित निरीक्षक कांकेर,  मनीष नागर निरीक्षक थाना प्रभारी कांकेर,  प्रेमप्रकाश अवधिया निरीक्षक,  रामकुमार साव उप निरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।