कल से बंद रहेंगे आधार सेवा केंद्र,बकाया भुगतान सहित अन्य कई मांगे शामिल

42

धमतरी। छत्तीसगढ़ के आधार सेवा केंद्र के संचालक 18 नवंबर से 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जा रहे हैं। लेकिन धमतरी जिले में इसके पहले 14 से ही हड़ताल पर चले जाएंगे। उनकी विभिन्न मांगे हैं। पूरी नहीं होने पर आगे हड़ताल की जा सकती है। आधार सेवा केंद्र बंद होने से लोगों व को अपने आवश्यक कार्य के लिए भटकना होगा।

समय में लगभग सभी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आधार की आवश्यकता पड़ती है। इसके अलावा ऑनलाइन कई कार्यों के लिए लोगों को आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। लेकिन आगामी 6 दिनों तक जिले के आधार सेवा केंद्र बंद रहेंगे। इन दिनों पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र की भी आवश्यकता पड़ती है वह भी आधार सेवा केंद्र से बनता है। बुधवार को आधार सेवा समिति के लोग एसडीएम और कलेक्टोरेट पहुंचकर सीईओ चिप्स के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि आधार आपरेटर चिप्स एंजेसी के अंतर्गत विगत 7 वर्षों से लगातार आधार पंजीयन वं एवं अपडेशन के कार्य कर रहे हैं। समय – समय पर शासन एवं युआईडीएआई के दिए गए गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं। अब नई गाइड लाइन के अनुसार सभी आधार केंद्रों को शासकीय परिसर में संचालित करना है। कई लोगों को शासकीय परिसर ही नहीं मिल पाया है। नई गाइड लाइन के आधार पर केंद्रों में आधार किट (लैपटॉप, फिंगर स्लैब, आईरिस, फोकस लाइट, कैमरा, जीपीएस) चिप्स के द्वारा मुहैया कराई जाएगी। किंतु जानकारी के अनुसार चिप्स के पास ऐसी कोई किट नहीं है। ऐसी स्थिति में कार्य बंद होने के कगार पर है। आधार में कार्य कर रहे समस्त आधार संचालक जिनका नए एवं अनिवार्य अपडेट का कमिशन भुगतान दिसंबर 2022 तक किया गया था। परंतु उसके बाद आज तक कोई भी भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है। जिसमें धमतरी जिले का 50 लाख से अधिक बकाया है। अपना चॉइस सेंटर छोड़कर सरकार की विभिन्न योजनाओं पर कार्य करते है जो अन्य परिसर में होता है। जिससे उनके चॉइस सेंटर का कार्य प्रभावित हो रहा है। आधार आपरेटरों को शिविरों में भेजा जाता है। यदि किसी की दुघर्टना हो जाती है तो उसे मुआवजा नहीं मिलता है। 50 लाख तक का आपरेटर का बीमा और उनके मशीनों का शासन द्वारा किया जाए।समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर छत्तीसगढ़ स्तर पर 18 से 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। लेकिन धमतरी जिले में 14 नवंबर से ही हड़ताल में जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान आधार पंजीयन कार्य बंद रहेगा। इस अवसर पर करण विश्वकर्मा, मुकेश राठौड़, कृष्णा शर्मा, योगेश सोनी, कमल विश्वकर्मा, थानुराम, शेषनारायण साहू, ओमनलाल, रूपराम साहू, चेतन सोनकर, धनेश्वर, आसराम सिन्हा, प्रवीण जगताप, सितेश सिन्हा, संजय साहू, मुकेश निर्मलकर, हरिशचंद्र, पुरूषोत्तम, इमरान, मिथलेश पटेल, चूड़ामणी, कुलेश्वर, कमलेश्वर पटेल, विजय साहू आदि मौजूद थे।