
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025
धमतरी | त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत आज प्रथम चरण में धमतरी एवं मगरलोड में मतदान हो रहा है। कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज हायर सेकेंडरी स्कूल रूद्री स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 204 में पहुंच लाइन में लगकर मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने क्षेत्र के भविष्य का निर्धारण करते हैं। इससे पहले कलेक्टर सुश्री गांधी ने मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।