धमतरी | कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने कुरूद क्षेत्र के प्रवास के दौरान ब्लाॅक मुख्यालय कुरूद में प्रस्तावित शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, सिविल अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कुरूद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रस्तावित इंग्लिश मीडियम स्कूल का मौका मुआयना कर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा संचालन के परिसर में उपयुक्त एवं पर्याप्त जगह की उपलब्धता पर संतोष जाहिर करते हुए कक्षावार एवं विषयवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संस्था की प्राचार्य को दिए। इसके अलावा अध्यापन कक्ष के अतिरिक्त प्रयोगशाला, ग्रंथालय, कार्यालय, स्टाफ रूम एवं पृथक् शौचालय कक्षों के लिए भी जिला शिक्षा अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए एसडीएम कुरूद श्रीमती योगिता देवांगन को निर्देशित किया। 