Home Latest कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

धमतरी | कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर अपर कलेक्टर जीआर मरकाम ने 31 दिसम्बर 2024 को सेवानिवृत्त हुए जिले के 5 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  मरकाम ने सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बधाई-शुभकामनाएं दीं और स्वस्थ रहने की कामना की।

सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों में  अब्दुल गनी शेख, सहायक वर्ग 2 कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग धमतरी,  नारायण सिंह ध्रुव व्याख्याता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद, वीर सिंह सिन्हा, लेखापाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मगरलोड, ईश्वर लाल साहू, प्रधान पाठक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी और पंचराम बंजारे प्रधान पाठक विकासखंड शिक्षा अधिकारी धमतरी, शामिल हैं।

Exit mobile version