Home Latest कलेक्टर की पहल पर निजी कंपनियों ने 55 आंगनबाड़ियों को गैस कनेक्शन...

कलेक्टर की पहल पर निजी कंपनियों ने 55 आंगनबाड़ियों को गैस कनेक्शन किया दान

धमतरी | कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी की अपील के मद्देनजर निजी कम्पनियों द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए जिले की 55 आंगनबाड़ियों को धुआंमुक्त बनाने गैस कनेक्शन दान किया गया है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर ने उक्त गैस कनेक्शन को आंगनबाड़ियों में वितरित करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का को सौंपा।

गौरतलब है कि शालीमार कॉर्प लिमिटेड (लाइजनिंग), जी.के.सी. प्रोजेक्ट लिमिटेड, मेसर्स दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड, एम.सी.पी.एल. एमसीसी और चेवरॉक्स कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उक्त गैस कनेक्शन का दान किया गया। कलेक्टर सुश्री गांधी ने गैस कनेक्शन दान करने पर संबंधित कंपनियों के संचालकों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Exit mobile version