Home Latest कपड़ा अभियान के तहत वितरित की गयी नई कुर्तीया

कपड़ा अभियान के तहत वितरित की गयी नई कुर्तीया

धमतरी |  शिव सिंह वर्मा आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी गर्ल्स स्कूल में एक जोडी कपड़ा अभियान के तहत बालिकाओं को नगर के प्रसिद्ध कपड़े व्यापारी के द्वारा नई कुर्तीया दी गई, कल 12.07.2023 दिन बुधवार धमतरी स्थित गर्ल्स स्कूल में बच्चियों को नई कुर्तीय उपहार स्वरुप दी गई ,कार्यक्रम की शुरुवात प्राचार्या के द्वारा कुर्ती दे कर करी गई l फिर बारी बारी एक एक कर सभी बच्चियों को कक्षा से बुलवा कर क्रमशः सभी टीचरों के हाथो से ये नेक कार्य करवाया गया l

कार्यक्रम मैं प्राचार्य श्रीमती बी मैथ्यू, एन गजेंद्र, ए पी साहू,  सी एस तुरंग, एस एल साहू,  एस चंद्राकर ,  पी डीईओ, श्रीमती एस सलाम, श्रीमती एन रणसिंह,श्रीमती एस परवीन, श्रीमती ए चौधरी एवम  गौरव लोहान उपस्थित थे l
देने वाले ने अपना नाम गुप्त रखने कहा है भगवान उन्हें समृद्धि एवम आशीष दे l

Exit mobile version