Home Latest ऑल इंडिया एडव्होकेट क्रिकेट टूर्नामेंट:ग्वालियर ने जबलपुर को 31 रन से हराया

ऑल इंडिया एडव्होकेट क्रिकेट टूर्नामेंट:ग्वालियर ने जबलपुर को 31 रन से हराया

धमतरी। ऑल इंडिया एडव्होकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत धमतरी में लगातार तीन दिन मैच हुए। तीसरे दिन ग्वालियर और जबलपुर हाईकोर्ट के बीच मैच खेला गया। ग्वालियर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग ली। निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 विकेट बनाएं। जिसमें अभिषेक ने 40 बॉल में 61 रन और अनिल ने 45 बॉल में 50 रन बनाए। जबलपुर को 185 जीत के लिए लक्ष्य दिया गया। जबलपुर की टीम 29.3 ओवर में 153 रन बनाकर आउट हो गई।

इस तरह से ग्वालियर ने जबलपुर को एक 30 रन से हरा दिया।आयोजक समिति के सौरभ शुक्ला ने बताया कि इन तीन दिनों में धमतरी वासियों का सहयोग रहा। भोजन की व्यवस्था जेसीआई शाइन और पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने की।धमतरी क्रिकेट एसोसिएशन का भरपूर सहयोग रहा।अंतिम दिन के मैच में भी एंपायर मुकेश वर्मा,मनीष बहुरा, स्कोरर संकेत गुप्ता थे।

Exit mobile version