Home Latest एस.एस.टी टीम ने जप्त किए साढ़े चार लाख रूपये नगदी

एस.एस.टी टीम ने जप्त किए साढ़े चार लाख रूपये नगदी

शहर में जिले के सीमावर्ती थानों के अंतर्राज्यीय सीमा बॉर्डर चेक पोस्ट, एसएसटी./एफएसटी को सख्ती से वाहन और संदिग्धों की जांच करने के दिए गए निर्देश

धमतरी | लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के मार्गदर्शन में धमतरी शहर सहित जिले के सीमावर्ती थानों के अंतर्राज्यीय सीमा बॉर्डर चेक पोस्ट एवं एस.एस.टी., एफ.एस.टी.टीम को सख्ती से वाहन और संदिग्धों की जांच करने के निर्देश दिए गए है।इसी कड़ी में थाना अर्जुनी क्षेत्र में आमदी बार्डर ग्राम देवकोट में एस.एस.टी टीम द्वारा जांच के दौरान 28 मार्च की रात्रि बीजापुर से भिलाई रोड़ में जा रही वाहन क्र. सी.जी.07 ए वाय 2600 में एक कार से 4 लाख 50 हजार रूपये नगद (500 के 900 नोट) बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक कार में मनीष सिंह गौर सवार थे, किराए के कार से ड्राइवर के साथ बीजापुर से भिलाई जा रहे थे। उक्त नगद रकम के संबंध में वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने व संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर मश्रुका जप्त कर जांच में लिया गया एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version