
धमतरी | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने जिले में संचालित सिनेमाघर, थिएटर तथा मल्टीप्लेक्स में फिल्मों के प्रदर्शन एवं गतिविधियों के संचालन की अनुमति मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अधीन प्रदान की है। जारी आदेश के अनुसार छविगृहों, मल्टीप्लेक्स में आज से फिल्मों का सशर्त प्रदर्शन किया जा सकेगा।