Home Latest एक भारत श्रेष्ठ भारत सरकार का संकल्प

एक भारत श्रेष्ठ भारत सरकार का संकल्प

काशी तमिल संगमम की तर्ज पर सौराष्ट्र तमिल संगमम इसी कड़ी मे उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम

ग्राम कुर्रा मे लोगों ने सुनी मन की बात

धमतरी । प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं। देश के अलग अलग हिस्सों में भारत को आगे ले जाने के लिये जो उल्लेखनीय कार्य किये जाते हैं उसकी जानकारी देशवासियों से साझा की जाती है। इस रविवार को मन की बात के 99 वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने अनेक पहलुओं को छुआ।

उन्होंने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत इस सरकार का संकल्प है। इसके लिये काशी मे चल रहे काशी तमिल संगमम की तर्ज पर सौराष्ट्र तमिल संगमम की भी शुरुआत की जा रही है। देश के अलग अलग हिस्से की संस्कृतियों का संगम राष्ट्रीय एकात्मता और एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इस एपिसोड उन्नत कृषकों द्वारा मे कृषि के क्षेत्र मे किये गये उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की गयी। अंगदान करके कैसे एक इंसान अनेक जिंदगियां बचा सकता है उसकी सत्य घटना दिखाई गयी। ऐसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य जो भारत को श्रेष्ठ बनाने की दिशा मे हुए हैं उसकी चर्चा की गयी। इस कार्यक्रम को देश भर मे हर गाँव हर बूथ पर सुना गया। इसी तर्ज पर धमतरी विधानसभा के बूथ क्रमांक 6 ग्राम कुर्रा के गणमान्य नागरिक बुद्धदेव साहू के निवास मे ग्रामवासियों ने साथ बैठकर मन की बात का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर धमतरी जिला भाजपा के महामंत्री कविन्द्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित ग्रामवासियों में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री अमन राव, परमेश्वर साहू, प्रभूराम साहू, खम्हन लाल, रिखम राव, बुध्ददेव साहू,ओमप्रकाश साहू,अर्जुन साहू, नरोत्तम साहू,यादो राम,यशवंत साहू,सुकलाल साहू, हेमचंद, भीखम साहू,भागवत साहू, नरेन्द्र साहू आदि रहे।

Exit mobile version