Home Latest एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के 8 आंगनबाड़ी केन्द्रों में होगी...

एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण के 8 आंगनबाड़ी केन्द्रों में होगी सहायिका की भर्ती

ऑनलाईन आवेदन 9 फरवरी से 23 फरवरी तक

धमतरी | एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण के तहत भानपुरी स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-03 और क्रमांक-02, आंगनबाड़ी केन्द्र धौराभाठा, बोदाछापर, तिर्रा, दोनर क्रमांक-02, तेन्दूकोना और खरेंगा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी ग्रामीण ने बताया कि सहायिका की भर्ती के लिए इच्छुक पात्र ऐसी महिलाएं जो उसी ग्राम, पारा अथवा टोला की निवासी हैं, वे ई-भर्ती पोर्टल URL:-http://aww.e-bharti.in/ पर आगामी 9 से 23 फरवरी तक आवेदन कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित परियोजना कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। परियोजना अधिकारी ने यह भी बताया कि आवेदन ऑनलाईन ही स्वीकृत किए जाएंगे।

Exit mobile version