
धमतरी/ नगरी | बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव ने उमरगांव में आम सभा को संबोधित किया जहां उन्हें सुनने को हजारों की भीड़ इकट्ठा थी। भंजदेव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को सालों तक ताले में बंद करके रखा था, और अब बजरंगबली को ताला जड़ने की तैयारी कर रही है लेकिन हम सभी भगवान राम के भक्त हैं और हमें बजरंगबली की तरह कांग्रेस रूपी लंका का दहन करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करने के पश्चात तोषण साहू के निवास में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई एवं बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप और बूथ सशक्तिकरण काम करने के गुर बताए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र नेताम, रामगोपाल साहू, बबीता साहू, सुलोचना साहू, मनोहर मानिकपुरी, हेमलता साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मण्डल अध्यक्ष अकबर कश्यप एवं सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी ने भंजदेव व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।