उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य ने सुनी कर्मचारियों की समस्याएं

547

 राज्यस्तरीय पुरस्कार से पुरस्कृत निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षक को किया सम्मानित

धमतरी | पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे स्पंदन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक  बी.पी. राजभानू के द्वारा समय-समय पर जवानों से रूबरू होकर उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु पी.टी., योगाभ्यास एवं खेलकूद कराने निर्देशित किया गया है। साथ ही राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अधीनस्थों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनकर यथोचित निराकरण करने तथा थाना परिसर व उसके आसपास साफ-सफाई रखने हिदायत दी  गई  है। इसी परिप्रेक्ष्य में उप पुलिस अधीक्षक अजाक सारिका वैद्य द्वारा अजाक थाना में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उसके निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।

सभी को मनोबल ऊंचा रखकर कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखते हुए लगन एवं मेहनत से कर्तव्य निर्वहन की समझाइश भी दी। इस अवसर पर राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह पुरस्कार से पुरस्कृत निरीक्षक दिनेश कुर्रे एवं मुख्यमंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत प्रधान आरक्षक दिलहरण सिंह ठाकुर को सम्मानित किया गया।