धमतरी | पुलिस अधीक्षक बी. पी. राजभानु ने यातायात के बढ़ते दबाव के चलते राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य मार्गो में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हाईवे पेट्रोलिंग एवं उसमें संलग्न कर्मचारियों को सतत पेट्रोलिंग करते हुए निगरानी रखने निर्देशित किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन अपने निर्धारित रूट में सतत पेट्रोलिंग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की आवश्यक मदद कर रही है। साथ ही समय-समय पर आमजनों से 