
धमतरी | नगर निगम धमतरी परिसर में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का जन्मदिन पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फटाखे फोड़कर एवं मिठाई वितरण के साथ हुई, जिसमें माहौल खुशनुमा और ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर महापौर श्री रामू रोहरा, सभापति, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री साव जी के प्रति अपना सम्मान और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि “श्री अरुण साव जी जनसेवा, सरलता और समर्पण की मिसाल हैं। उनका नेतृत्व प्रदेश के विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें दीर्घायु, स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा प्रदान हो।”






