उद्योग–बैंकर्स संवाद कार्यशाला 18 फरवरी को

0

धमतरी | कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी द्वारा रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों, महिला उद्यमियों, स्व-सहायता समूह (SHG) तथा नवाचारों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न वित्तीय सहायता से जोड़ने के उद्देश्य से “उद्योग–बैंकर्स संवाद” कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 18 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे जिंजर लिंक रिसोर्ट, रुद्री रोड, धमतरी में आयोजित होगी। कार्यशाला में पीएमईजीपी योजना की समीक्षा, विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित ऋण योजनाओं की जानकारी, एमएसएमई इकाइयों से संबंधित वित्तीय समस्याओं के समाधान, क्रेडिट लिंक योजनाएं (CGTMSE, PMEGP आदि) तथा उद्यमियों और बैंकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही महिला उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों के लिए विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं नागरिकों से इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र. धमतरी के श्री लोकपाल खांडेकर, महाप्रबंधक मोबाइल नंबर 8303285157, श्री प्रशांत चंद्राकर, प्रबंधक, मोबाइल नंबर- 8103718222, सुश्री प्रचेता किरण, प्रबंधक मो 8602226369, श्री जगमोहन एक्का, प्रबंधक, मो 9131521330, से संपर्क करें।