Home Latest इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट क्लब द्वारा बढ़ते कदम रायपुर को ‌1.31 लाख रुपए का...

इनरव्हील डिस्ट्रिक्ट क्लब द्वारा बढ़ते कदम रायपुर को ‌1.31 लाख रुपए का चेक प्रदान

धमतरी। इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 326 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन जागृति दोषी ने डिस्ट्रिक्ट क्लब 326 की ओर से रायपुर की प्रमुख समाज सेवी संस्था बढ़ते कदम (वृद्धाश्रम) के किचन निर्माण में 1 लाख 31हजार रुपये का चेक प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि इनरव्हील

क्लब द्वारा उनके कार्यकाल के अंतिम सत्र में डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के बाद बुजुर्गों की सेवा में लगी संस्था बढ़ते कदम को उनके भोजनशाला के निर्माण के लिए यह चेक प्रदान किया गया। चेक प्रदान करने के समय इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर कोसमा की ओर से शुद्धि जैन, अंजलि खेर, इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर से सोनिया नत्थानी, संगीता गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बढ़ते कदम के पदाधिकारी अध्यक्ष सुनील अमरानी, सचिव राजकुमार मंगतानी, पूर्व अध्यक्ष नंदलाल मूलवानी, राजू जामनानी, सुनील नरवानी एवं इंदर डोडवानी उपस्थित थे। जागृति दोषी ने बताया कि इनरव्हील क्लब के सेवाभावी कार्यों में इस तरह की मदद करने से बढ़ते कदम (वृद्धाश्रम) के विकास में सहयोग हो पाएगा।

Exit mobile version