Home Latest आर्थिक सशक्तिकरण के बाद शारीरक मानसिक सुदृढ़ता लाना ही छतीसगढ़ी ओलंपिक का...

आर्थिक सशक्तिकरण के बाद शारीरक मानसिक सुदृढ़ता लाना ही छतीसगढ़ी ओलंपिक का मुख्य उद्देश्य: आनंद पवार

छत्तीसगढ़ी ओलंपिक में बालिका कबड्डी के रोमांच का अदभुत नज़ारा , युवा नेता आनंद और सहयोगी ने एक क्षण के रोमांच को दो कैमरे में कैद किया

धमतरी | ग्राम छाती की बालिकाओं ने रोमांचक फायनल में सिर्फ़ एक पॉइंट से झिरिया को हराया, जोन स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक के आख़िर दिन समापन पर आयोजित बालिका वर्ग कबड्डी के फाइनल मैच का प्रत्येक पल एवं हर क्षण उतार चढ़ाव से पुर्ण रहा। मैच की शुरुवात में जहां छाती की टीम के पर झिरिया की बालिका वर्ग ने दबदबा बनाकर रखते हुवे 3मिनट में ही छाती के सभी खिलाड़ियों को आउट कर दिया, और 9पॉइंट से आगे हो गए,जिसके बाद छाती की बच्चियों ने अपने कमी कमजोरियों को दूर कर प्रदर्शन में अप्रत्याशित सुधार कर,न केवल पॉइंट के सूखे को समाप्त किया बल्कि बराबरी में आ गए, और समय समाप्त हो गया, फिर अंत में दो मिनट के अतिरिक समय में आख़िर के पांच सेकंड में अंततः छाती ने14पॉइंट लेकर झिरिया के 13के बनिस्बत 1पॉइंट से हरा दिया। दर्शकों ने भरपूर उत्साहवर्धन करते हुवे मैच का आनंद उठाया।

समापन के मुख्यातिथि युवा नेता आनंद पवार ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र किसान के बेटा श्री भुपेश बघेल जी ने सरकार में आते ही पहले किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया, फिर अब विकसित और समृद्ध प्रदेश के लिय युवाओं की ताकत को समझते हुवे ओलंपिक के माध्यम से शारीरिक मानसिक सुदृढ और अनुशासित व्यक्तित्व के निर्माण के लिय अनुकूल वातावरण निर्मित किया।
समापन कार्यकम में प्रमुख रुप से ज़िला कांग्रेस सचिव विक्रांत पवार, ज्ञानेश्वर चौहान, तुषार जैस, झिरिया सरपंच श्री मनराखन ध्रुव, छाती के पंच शिव चंद्रकार, राजेंद्र चंद्राकर, राजीव युवा मितान क्लब छाती के अध्य्क्ष मोनॉर्क चंद्रकार, राजिव युवा मितान झिरिया के अध्य्क्ष दीनदयाल सिन्हा,कमलेश चंद्राकर शिव, शुभम यादव जॉन प्रभारी तिवारी जी प्राचार्य बीएल साहू खेल शिक्षक ममता ठाकुर ओंकार पटेल पंचायत सचिव ओ पी साहू सहित अंचल के सभी ग्रामवासी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे।

Exit mobile version