Home Latest आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने दी जान

आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने दी जान

दुर्ग । जिले में आर्थिक तंगी से परेशान एक 43 साल के युवक ने अपने घर में फ ांसी लगा ली। घर वालों ने बताया कि एक दिन पहले राशन लाने के लिए उसने अपने ठेकेदार से एडवांस रकम मांगी थी जिसे ठेकेदार ने पैसे देने से मना कर दिया था। अगली सुबह उसकी लाश घर की परछी में लटकी हुई मिली। जामुल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के शवांस होटल के पीछे नाकापारा में रहने वाले उत्तम साहू पिता शिवराम साहू ने अपने घर में फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पत्नी ने मामलें में पुलिस को बताया कि उत्तम हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में मयूरा कंपनी में काम करता है। वो लेबर ठेकेदार विनीत के अंडर में काम करता था। जितना भुगतान ठेकेदार करता था उससे घर चलाना मुश्किल हो रहा था। उसने किसी तरह अपनी बड़ी बेटी ज्योति की शादी कर दी थी। घर में बेटा जितेंद्र (23 साल) उत्तम और उसकी पत्नी रहते थे। पिछे कुछ दिन से घर में राशन खत्म था। इसे लेकर उत्तम काफी परेशान चल रहा था। गणेशिया के मुताबिक उसने शुक्रवार को लेबर ठेकेदार विनीत को फ ोन करके 5 हजार रुपए एडवांस मांगा था। ठेकेदार ने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद से वो काफी परेशान था तथा शुक्रवार रात सभी लोग जब खाना खाकर कमरे में सोने चले गए तब रात 2-7 बजे के बीच उत्तम ने घर के बाहर परछी में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version