Home Latest आरएसएस ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

आरएसएस ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

धमतरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धमतरी नगर का दीपावली मिलन समारोह रामबाग स्थित सोनकर समाज भवन में आयोजित किया गया।
रविवार को दोपहर 3.30 बजे आयोजित दीपावली मिलन के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक मनोज कश्यप थे। अध्यक्षता सुधीर कुमार कौशल जिला संरक्षक कोसरिया महार समाज जिला धमतरी ने की। विशिष्ट अतिथि नगर संघचालक रामलखन गजेन्द्र थे। कार्यक्रम में गीत, अमृत वचन, सामूहिक गीत, प्रेरक प्रसंग की प्रस्तुति हुई। अध्यक्षता कर रहे कौशल ने स्वयंसेवकों को दीपावली मिलन समारोह की बधाई दी। मुख्य वक्ता मनोज कश्यप ने कहा कि भारत एकमात्र देश है जहां के लोग इसे मातृभूमि कहते हैं। भारतमाता कहते हैं। अन्य किसी देश को मां का दर्जा नहीं दिया गया है। सिर्फ भारत के लोग ही अपनी भारतमाता के लिए मरने को तैयार रहते हैं। आगे कहा कि हमारा देश इतना बड़ा देश होने के बाद भी गुलाम हो गया क्योंकि हमारा देश पंथ, संप्रदाय, धर्म में बंटा रहा। सारा हिन्दू समाज बंटा रहा। इस बंटे हुए हिन्दू समाज को संघ के माध्यम से हमें संगठित करना है। भारत देश में कहीं भी घटना-दुर्घटना होती है, किसी हिन्दू समाज के ऊपर घात होता है तो हम कहीं भी रहे, संवेदना व्यक्त करते हैं, क्योंकि हम इसी धरती मां की संतान हैं। इसी धरती मां से अन्न, जल, वायु प्राप्त कर रहे हैं। इस समारोह से संकल्प लेकर जाएं कि जब कभी भी किसी हिन्दू समाज पर आघात होगा, हम संगठित होकर उसका प्रबल विरोध करेंगे।

जिला सहकार्यवाह ने सोनकर समाज भवन प्रबंधन को सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद भगवा ध्वजारोहण और प्रार्थना के बाद कार्यक्रम को विकिर किया गया।
यह जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचार प्रमुख उमेश सिंह बशिष्ट ने दी है।

Exit mobile version