Home Latest आबकारी अमले ने जप्त किया 60 लीटर महुआ शराब

आबकारी अमले ने जप्त किया 60 लीटर महुआ शराब

धमतरी | कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा जिले में लगातार अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि आज भखारा के ग्राम कोपेडीह में दल द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 60 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।

साथ ही 2500 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की गयी। इस दौरान सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी  प्रद्युम्न नेताम, आबकारी उप निरीक्षक  पुरुषोत्तम सिन्हा,  निशांत साधु, आशीष ध्रुव सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version