आदिवासी समाज के युवाओं के संग थिरके विधायक ओंकार साहू, अधिवेशन में दिखा सांस्कृतिक उत्साह

4

धमतरी। तहसील अंतर्गत मंडी परिसर आमदी में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज का दो दिवसीय अधिवेशन पारंपरिक उत्साह और गरिमा के साथ प्रारंभ हुआ। अधिवेशन के शुभारंभ से पूर्व आंगापेन की अगुवाई में नगर में भव्य रैली निकाली गई, जिसमें युवा पारंपरिक वेशभूषा में डीजे और लोक वाद्य यंत्रों की धुन पर झूमते नजर आए। रैली के दौरान गूंजते पारंपरिक गीतों और वाद्य यंत्रों ने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ओंकार साहू उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जयपाल ध्रुव (तहसील अध्यक्ष) ने की। विशिष्ट अतिथियों में माधव सिंह ठाकुर (जिलाध्यक्ष, आदिवासी ध्रुव गोंड समाज), जीवराखन मरई (जिलाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज धमतरी), गेवाराम नेताम (जिलाध्यक्ष, अजजा शासकीय सेवक विकास संघ) तथा नारायण ध्रुव (तहसील अध्यक्ष, मगरलोड) शामिल रहे। अपने संबोधन में विधायक ओंकार साहू ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराएं हमारी असली पहचान और गौरव हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता, शिक्षा और युवाओं के समग्र विकास पर बल देते हुए आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। वहीं, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवराखन मरई ने ऐसे आयोजनों को समाज की एकता और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने शिक्षा, संगठन और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के जिलाध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर ने समाज की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए युवाओं से विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने और परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने समाजजनों के साथ पारंपरिक रेला-पाटा नृत्य में भी भाग लिया और युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य करते नजर आए, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने समाज के लिए 5 लाख रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण तथा 10 रेला-पाटा नृत्य दलों को 30 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से राहुल नेताम, शिव नेताम, गणेश्वर ध्रुव, भीखम ध्रुव, सुनीता साहू , ऋषभ ठाकुर , पारसमणी साहू , चित्रेंद्र साहू, ललिता पटेल , केमलाल पटेल, लालसिंह चंद्रवंशी, डॉ ए आर ठाकुर, सुभाष कतलम, जनक ध्रुव, हरीशंकर ध्रुव, कृष्णा नेताम, सीताराम ध्रुव, शंकर नेताम, झलक कतलम, ढालू राम ध्रुव, संतोष ध्रुव, कोमल नेताम, शेष कुमार पडोटी, चमेली नेताम, प्रेमलता नेताम, सविता नेताम, शीला नेताम, सीताराम नेताम, रमी गौतम, भमिका कोर्राम, घनश्याम ध्रुव, हेमन्त ध्रुव, कांशी राम ध्रुव, रामेश्वर मरकाम, डिगेश्वर सलाम, विष्णु मरकाम, शिवा नेताम, परमानंद ओटी, सत्यवान पडोटी, सुनील नागवंशी सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।