Home Latest आत्मानंद गोकुलपुर,हटकेसर स्कूल,गर्ल्स स्कूल, दानीटोला सहित डाही,सेंचुआ,जुनवानी के स्कूलों में बनेगा भव्य...

आत्मानंद गोकुलपुर,हटकेसर स्कूल,गर्ल्स स्कूल, दानीटोला सहित डाही,सेंचुआ,जुनवानी के स्कूलों में बनेगा भव्य प्रार्थना शेड,भाजपा उपाध्यक्ष रंजना ने राज्य सरकार का जताया आभार

धमतरी | धमतरी विधानसभा के विभिन्न स्कूलों में भव्य प्रार्थना शेड की स्वीकृति मंत्रालय स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी गई,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राज्य सरकार का आभार किया और कहा धमतरी में शैक्षणिक संस्थाओं को और विकसित और सुव्यवस्थित करने लगातार हमें राज्य सरकार से सहयोग और स्वीकृति मिल रही है,यह विष्णु देव साय जी की सरकार है जो लगातार विकास की सौगातें धमतरी को दे रहे हैं,धमतरी शहरी क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद स्कूल गोकुलपुर,स्वामी आत्मानंद स्कूल हटकेसर,शिव सिंग वर्मा गर्ल्स स्कूल, दानीटोला, एवं प्राथमिक शाला सेंचुआ,माध्यमिक शाला डाही, हायर सेकेंडरी स्कूल डाही, प्राथमिक शाला जुनवानी,माध्यमिक शाला जुनवानी को प्रार्थना के लिए भव्य शेड की स्वीकृति मिली है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी,स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव जी,प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा जी सहित राज्य सरकार का हम आभार करते है।

Exit mobile version