
अमृतसर| शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह की पंजाब के तरण तारण जिले में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने बलविंदर पर उस समय हमला किया जब वह भीखीविंड गांव में अपने घर से लगे दफ्तर में थे। आरोपी मौके से फरार हो गए। बलविंदर के भाई रंजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने तरण तारण पुलिस की सिफारिश पर एक साल पहले ही उनका सुरक्षा घेरा वापस ले लिया था। उनका पूरा परिवार आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। 62 वर्षीय बलविंदर ने कई