प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर अभियान के तहत प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र कार्य में जोड़कर देश को राष्ट्र प्रेम से किया ओतप्रोत-:प्रितेश गांधी
घर-घर तिरंगा अभियान की सफलता ने बता दिया कि हर देशवासी के लिए प्रथम है राष्ट्रधर्म -:राजेंद्र शर्मा
धमतरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश की आजादी के 75वें वर्ष पर आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज हर देशभक्त हाथों में तिरंगा लेकर जश्न मना रहा है. देशभक्ति की भावना से 
साथ ही सभी से आह्वान करते हुए *राजेंद्र शर्मा नगर निगम के पूर्व सभापति* ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान की सफलता ने बता दिया कि हर देशवासी के लिए प्रथम है राष्ट्रधर्म. यह अभियान देश को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है.
हमारे राष्ट्रीय पर्व और इसका प्रतीक हमारा पवित्र तिरंगे को लेकर आज पूरा देश खड़े होकर विश्व को बता दिया कि हर भारतवासियों के सामने देश पहला है. गौरतलब है कि अनेक लोगों की उपस्थिति में नौकायान हाथों में तिरंगा लेकर एक अलग ही राष्ट्रभक्ति का भाव निर्मित कर रही थी. जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े. सबने राष्ट्रभक्ति के नारों से भारत माता की जय, अमर शहीदों की जय के नारे लगाकर देश के प्रति समर्पण निष्ठा तथा श्रद्धा का भाव प्रकट किया.ऊक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, नवीन सांखला, महेंद्र खंडेलवाल , कुलेश सोनी, गोपाल साहू, पृथ्वीराज गांधी , खिलवान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे.