Home Latest  आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पर धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही –...

 आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पर धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही – दो आरोपी गिरफ्तार

 मोबाइल, नगदी एवं ट्रांजेक्शन सबूत सहित 36,000/- रुपये जप्त – सट्टा नेटवर्क पर सख्त प्रहार

धमतरी पुलिस की जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही जारी – ऑनलाइन जुए पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

धमतरी | पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन रूपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान रूद्री रोड बग्गा बार के पीछे धमतरी में दबिश दी गई, जहां आरोपी विकाश पटेल एवं टिकेश्वर साहू को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ एवं जांच के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जप्त की गई –  आरोपी विकाश पटेल से एक नग मोबाइल (मोटोरोला G85, जिओ सिम सहित) कीमती लगभग 8,000/- रुपये, ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट एवं नगदी 18,000/- रुपये।  आरोपी टिकेश्वर साहू से एक नग मोबाइल (वीवो NEO 9 Pro, जिओ सिम सहित) कीमती लगभग 10,000/- रुपये। इस प्रकार कुल जुमला 36,000/- रुपये की संपत्ति विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में ली गई। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 एवं धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 115/2026 पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपीगण का नाम :- (01) विकाश पटेल पिता प्रकाश पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचायत भवन के पास लाल बगीचा, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी (छ.ग.)। (02) टिकेश्वर साहू पिता मुखउ राम साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी गंगरेल कोटापारा, थाना रुद्री, जिला धमतरी (छ.ग.)। धमतरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि इस प्रकार के अवैध ऑनलाइन सट्टा एवं जुए से दूर रहें तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

Exit mobile version