Home Latest आईएएस रानू साहू की रिमांड अवधि आज खत्म

आईएएस रानू साहू की रिमांड अवधि आज खत्म

रायपुर । कोल परिवहन घोटाला मामले में फंसी आईएएस रानू साहू की रिमांड अवधि आज समाप्त हो रही है। न्यायिक रिमांड पर चल रही रानू साहू को आज फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ईडी की टीम आईएएस रानू साहू को आज दोपहर में विशेष न्यायधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश करेगी। रानू साहू को पिछले महीने इडी ने हिरासत में लिया था। उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायालय ने उन्हें ईडी की अपील पर रिमांड पर भेज दिया था। 25 जुलाई को रिमांड खत्म होने के बाद ईडी ने उन्हें पुन: कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद ईडी ने रिमांड की अवधि बढ़ाने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए रानू साहू को कोर्ट ने फिर से रिमांड पर भेज दिया था। आज रिमांड अवधि खत्म होने पर ईडी की टीम उन्हें फिर से कोर्ट में पेश करने वाली है। ज्ञात हो कि रिमांड के दौरान ईडी के अधिकारी रानू साहू से मिली डायरी, मोबाइल चैट के बारे में पूछताछ कर चुके हैं। इस मामले में अब तक चार अफसरों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Exit mobile version