Home Latest अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही

थाना सिटी कोतवाली एवं थाना मगरलोड पुलिस द्वारा की गई शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही , दोनों आरोपियों से थाना कोतवाली में 29 पौवा, देशी प्लेन एवं देशी मशाला एवं थाना मगरलोड में 17 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया जब्त ,दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया वैधानिक कार्यवाही

धमतरी  | पुलिस द्वारा अवैध शराब,जुआ,सट्टा अवैध कारोबारियों पर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना सिटी कोतवाली एवं थाना मगरलोड द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही की गई। बस स्टैण्ड प्रवेश द्वार के पास धमतरी में आरोपी-: मानिकलाल डहरिया पिता स्व. साजन दास उम्र 41वर्ष साकीन जालमपुर वार्ड धमतरी द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु अपने मोटरसाइकिल में परिवहन करते मिला जिसके कब्जे से एक काले रंग के पिट्ठू बैग में 25 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 04 पौवा मसाला शराब कुल 5.22 लीटर कीमती 2,690/- रूपये 01 प्रयुक्त काले रंग की हिरो होंडा मो०सा०क्र.CG.04-CC-8723 कीमती 8,000/- रू, जुमला कीमती 10,690/- रू को जब्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अप.क्र. 217/24 आबकारी एक्ट 34(2) के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

थाना मगरलोड द्वारा की गई कार्यवाही ग्राम मड़ेली में अवैध कच्ची महुआ शराब बिकी की मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी 01. रामलाल कमार पिता स्व० सुखरू कमार उम्र 35 वर्ष ग्राम मड़ेली थाना मगरलोड के कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक जरीकेन में कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3400/- रुपये एंव बिक्री रकम 500/- रूपये कुल जुमला 3900/-रूपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में कोतवाली से प्रआर.दिपेश देहारी,आर.डायमंड यादव,सायबर टीम से प्रआर. देवेंद्र राजपूत,लोकेश नेताम आर.युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल, फनेश साहू,एवं थाना मगरलोड से थाना प्रभारी निरी.राजेश जगत,सउनि.अजय बनारसी, प्रधान आरक्षक जैतराम जोगी, आरक्षक विमल पटेल, त्रिवेणी ध्रुव सैनिक महेश सिन्हा, धरम निषाद का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version