
नगरी । आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में सभी विधानसभाओं में हैं तैयार हम विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को ओसवाल भवन नगरी में भी सिहावा विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षित योगेश कुर्मी ने जोन स्तर पर किस तरह कार्य करना है। कैसे बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओ को जोडऩा है। किस तरह भूपेश बघेल के कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना है।सेक्टर में किस तरह, ग्राम में किस तरह महिला-पुरुष, युवक-युवतियों को जोडऩा है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए शादाब खान ने कांग्रेस की स्थापना कैसे हुई और कांग्रेस ने देश के लिए क्या क्या कार्य किए। किस तरह अंग्रेज देश को खोखला कर चले गये थे। उसे वापस कांग्रेस ने किस तरह सक्षम किया। देश को फिर से मजबूत करने कांग्रेस के नेता अपनी कुर्बानी दी, तब कहीं जाकर आज भारत देश के नागरिक स्वतंत्र होकर खुली सांस ले रहे, जो हमारे कांग्रेस के पूर्वज व देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की देन है।
आज हमें अपने देश को और संपन्न व सक्षम करने फिर से कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का समय है।
उक्त कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और अब की बार 75 पार के लक्ष्य को हासिल करने एकजुट होकर काम करने निर्देश दिया।
श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोधन न्याय योजना, भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से किसानों और मजदूरों को सक्षम बनाने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, तीज – त्यौहारों,पारंपरिक खेलों, व्यंजनों को सहेजने का काम कर रही है।
सिहावा विधानसभा स्तरीय शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने की।
सिहावा विधानसभा के चारों ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, बेलरगांव,मगरलोड एवं कुकरेल से आए हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि पिछली विधानसभा में हमने सिहावा को जीता था और कुरूद, धमतरी हारे थे। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में जिले की तीनों विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है।
श्री मरकाम ने कहा कि शिविर के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा के लिए हम अपने कार्यकर्ताओं को तैयार कर रहे है।भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है इसलिए कांग्रेस सरकार को बदनाम करने झूठ का सहारा ले रहे है। इनके सच्चाई को आम जनता के सामने लाने कार्यकर्ता तैयार हो जाए।
सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के भूपेश सरकार के काम और कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे और अब की बार 75 पार के लक्ष्य को भी हासिल करेंगे।
डॉ.लक्ष्मी ने आगे कहा कि भाजपा ने 15 सालों तक हर वर्ग का दमन और शोषण किया। और जमकर भ्रष्टाचार कर प्रदेश को लूटकर खोखला बना दिया।
भाजपा आज मुद्दाविहीन पार्टी बन कर रह गई है। उनके पास आम जनता को रिझाने कोई मुद्दा नहीं है इसलिए झूठ और अफवाह फैला कर प्रदेश सरकार को बदनाम करने साजिश कर रहे है। हमारे कार्यकर्ता इनके झूठ और अफवाह के सच को आम जनता के सामने लाने तैयार हो जाएं।
इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी बिरेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष गण भूषण साहू, कैलाश प्रजापति, डिहू राम साहू, अखिलेश दुबे, पीसीसी सदस्य लखन लाल ध्रुव, पीसीसी सचिव शोभी राम नेताम, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी,मीना बंजारे, जनपद सदस्य उमेश देव, वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश जैन, भानेंद्र ठाकुर, करण चंद्राकर, जावेद मेमन, शिव सिंह परिहार, अंजोर निषाद, चंद्रकला नेताम, राजू सोम, रामप्रसाद मरकाम, कमलेश मिश्रा, रुद्र प्रताप नाग, राजेन्द्र सोनी, शकुन्तला ठाकुर, सविता सोन, विमला मरकाम, अनुसुइया साहू, नरेश छैदेहा, पेमन स्वर्णबेर, जियाउद्दीन रिजवी, टिकेश्वर ध्रुव, रिजवान मेमन, सोनू चौहान, नदीम अली, तेजेन्द्र भट्ट, प्रदीप सोन,अंकुश देवांगन, आदित्य ठाकुर, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।