Home Latest अन्तर्जिला परिवहन के लिए कराई गई ई पास की सुविधा मुहैय्या, संयुक्त...

अन्तर्जिला परिवहन के लिए कराई गई ई पास की सुविधा मुहैय्या, संयुक्त कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक को बनाया गया नोडल अधिकारी

अन्तर्जिला परिवहन के लिए कराई गई ई पास की सुविधा मुहैय्या, संयुक्त कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक को बनाया गया नोडल अधिकारी

धमतरी | ज़िले के रहवासियों हेतु अंतर्जिला परिवहन के लिए लॉकडाउन अवधि में ई पास की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी श्री जे पी मौर्य ने इसके लिए संयुक्त कलेक्टर और एसडीएम धमतरी श्री चंद्रकांत कौशिक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए आज से 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक पूरे धमतरी ज़िले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इस दौरान अत्यावशयक कार्य जैसे स्वास्थ्य , परिवार में मृत्यु आदि की स्थिति में ज़िले से बाहर जाने के लिए ऑनलाइन पास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिलेवासियों द्वारा निम्न लिंक http://play.google.com/store/apps/details?I’d=com.allsoft.corona में ऑनलाइन ई पास के लिए आवेदन दिया जा सकता है।

Exit mobile version