अनिता ध्रुव ने मां अम्बे से की प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना 

509

नगरी | कोविड 19 के दहशत भरे वातावरण में लोग आस्था और विश्वास की प्रतीक मां दुर्गा के चरणों में मन लगाये हुए है | पूरा देश नवरात्रि पर्व में धार्मिक आस्था में लीन है| शहर समेत  ग्रामीण अंचल में भी मां दुर्गा की प्रतिमा  विराजित की गई हैं | भक्तजन मां अम्बे  की भक्ति में लीन हैं। भाजपा आदिवासी नेत्री जिला पंचायत सदस्य अनिता ध्रुव ने आसपास तथा दूरस्थ अंचलों में जाकर मत्था टेक रही है| उन्होंने जानलेवा कोरोना महामारी से निजात दिलाने और प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए माता दुर्गा से प्रार्थना की है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई दी है |