Home Latest अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप सवार महिला की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप सवार महिला की मौत

रायपुर। एनएच-30 भटगांव ओव्हरब्रीज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पिकअप सवार महिला की मौत हो गई। वहीं 39 लोगों को चोट आई है। मामले में माना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका कल्याणी निषाद पति संतू निषाद 45 वर्ष ग्राम बुड़ेनी मगरलोड की रहने वाली थी। बताया जाता है कि मृतिका सहित अन्य 39 लोग पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएच 5139 से जा रही थी। तभी एनएच-30 भटगांव ओव्हरब्रीज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे कल्याणी की मौत हो गई। वहीं 39 लोग घायल हो गए जिसे उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Exit mobile version