Home Education अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 को

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी 2021 को

सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए
 
धमतरी | सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में सत्र 2021-22 में कक्षा छठवीं और नवमीं में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आगामी 10 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाईन आवेदन 3 दिसम्बर 2020 तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) की अधिकारिक वेबसाईट से ही आनलाईन आवेदन फाॅर्म भर सकते हैं।

गौरतलब है कि पूर्व में आवेदन फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवम्बर थी। अभिभावकों को दस्तावेज अपलोड करने में हो रही परेशानी एवं अभ्यर्थियों के अधिक से अधिक प्रतिभागिता को ध्यान में रख, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आनलाईन आवेदन फाॅर्म भरने की तिथि में वृद्धि कर अब 3 दिसम्बर किया गया है। ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल अंबिकापुर में इस वर्ष कक्षा छठवीं में बालिकाओं के प्रवेश का भी प्रावधान किया गया है।

Exit mobile version