
छत्तीसगढ़ के चमन की खूबसूरती है मातृशक्ति- राजेश शर्मा
महिलाओं ने अपने मजबूत आत्मबल तथा उनके मनोबल के कारण समाज में सिद् की है सार्थक भूमिका- राजेंद्र शर्मा
धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च होली के दिवस हो जाने के कारण इससे पूर्व धमतरी विकासखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य को ऊंचाई प्रदान करने के लिए अपनी सार्थक भूमिका सेवक के रूप में देने वाली ग्रामीण मितानिन प्रेक्षकों का सम्मान शहर के समाजसेवी तथा धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुजरा में पहुंचकर किया गया वही इससे पूर्व नगर में कार्यक्रम सभी प्रेक्षकों का भी सम्मान हुआ है जिसके लिए शहर के मितानिन प्रेक्षक प्रमुख संगीता साहू तथा ग्रामीण के सेविका पटेल सम्मान पाकर सभी की ओर से समाज को आश्वस्त किया कि वह हर परिस्थिति में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे उन्हें ऐसे कार्यक्रम प्रोत्साहित करती है सम्मान का माध्यम बने पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चमन को निरोगी रखते हुए खुशहाली प्रदान करने में मितान इन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसके लिए समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा वही राजेंद्र शर्मा द्वारा सम्मान के इस अवसर पर कहा कि महिलाओं ने अपने मजबूत आत्म बल तथा उनके मनोबल के कारण आज प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी सार्थक भूमिका को सिद्ध किया छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सहित प्रत्येक क्षेत्रों में रीढ़ की हड्डी की तरह वे योगदान दे रही हैं उन्हीं के दम पर ही फिर से छत्तीसगढ़ आने वाले समय में धान के कटोरे के रूप में लबालब होकर भारत की अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने के लिए अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करेगी।

सम्मान के इस अवसर पर संगीता साहू, सेविका पटेल ,राजमणि पवार लक्ष्मी यादव ,दीपा निषाद, बसंती साहू, अहिल्या साहू, सायरा खान, तनुजा साहू,डिगेश्वरी साहू, राजेश्वरी,मेमिन,चमेली, जानकी, सावित्री कमला यमुना मनसुखा कंचन शिवरात्रि ,ख़ोमिन,अश्वनी, सविता, पुष्पलता,प्रीति, भुवनेश्वरी, सीता, निराशा, फूलबाई,विद्या, ओमेश्वरी, उपस्थित थे






