अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू मुक्ति दिवस पर मोटर साइकिल यात्रा

38

अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू मुक्ति दिवस पर मोटर साइकिल यात्रा, ब्रह्माकुमारीज के नशामुक्त शांतिदूत निकले समाज को नशामुक्त बनाने 
धमतरी। प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी के तत्वावधान में आज 31 मई को प्रातः 8 बजे अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू मुक्ति दिवस के उपलक्ष में लोगों को जागरूक करने के लिए शोभायात्रा निकाली गई . यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग जिला अस्पताल …रत्नाबंधा चौक…मकई चौक…सदर बजार …सिटी कोतवाली गाँधी चौक मैदान में नशा मुक्ति का सन्देश देते हुए पहुंची |

मकई चौक में सरिता दीदी ने अपने उदबोधन में तम्बाखू से होने वाले नुकसान के बारे में कहा विश्व स्वास्थ्य संगठन और ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल प्रभाग द्वारा 31 मई को विश्व तम्बाखू दिवस मनाया जाता है | वतमान समय सारे विश्व में 10 % वयस्कों की मृत्यु का कारन तम्बाकू है | भारत वर्ष में प्रति वर्ष 10 से 12 लाख लोग तम्बाखू से मृत्यु को प्राप्त होते है | भारत में हर तीसरा व्यक्ति किसी न किसी रूप में तम्बाखू का शिकार है | तम्बाखू दो प्रकार से लिया जाता है एक स्मोकिंग और दुसरा पान,घुटका,जर्दा आदि के रूप में |तम्बाखू के सेवन से कई प्रकार का कैंसर होता है | राजयोग ध्यान पद्धति , सकारात्मक विचार और घर में खुशहाल माहोल से इस नशे की लत से मुक्ति पाए जा सकती है |
इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारिज से जुड़े भाई बहनों ने जो की सम्पूर्ण रूप से नशा मुक्त है इस रैली में भाग लिया | अंत में सभी से प्रतिज्ञा भी कराए गई | इस अवसर पर पुलिस विभाग से दिनकर जी उपस्थित थे |