Home Latest अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों रंजना साहू हुई सम्मानित

धमतरी | विश्व महिला दिवस के अवसर में मुख्यमंत्री निवास रायपुर में महतारी वंदन अभिनंदन कार्यक्रम के दरमियान छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा. श्री विष्णु देव साय जी के करकमलों से सम्मानित होने का गौरव भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू को मिला। मा. मुख्यमंत्री साय जी के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि मैं इस सम्मान से अभिभूत हुं, मुख्यमंत्री जी का सादर धन्यवाद आभार जिन्होंने मुझे सम्मानित किया, यशस्वी मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नीति नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ प्रदेश पुनः विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कई योजना चला रही है, जिसमें मुख्य रूप से महतारी वंदन योजना जिसमें आर्थिक रूप से महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिमाह 1000 की राशि की जाती है, इसी तरह मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, आंगनबाड़ी योजना, महिला स्वयं सहायता समूह की स्थापना, छत्तीसगढ़ गृहस्थी योजना, श्री धन योजना, महिला सुरक्षा के लिए महिला पुलिस सहायता जैसे अनेक योजनाएं लाकर महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा प्रदेश की भाजपा सरकार दी रही है, मैं समस्त माता बहनों की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रीगणों का धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।

Exit mobile version