Home Latest अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा विशेष आयोजन

अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा विशेष आयोजन

बच्चे से लेकर बड़े तक स्टाइल मारने के लिए लेते हैं नशा – डॉ मुरारी Mds Maxillofacial surgeon (mouth cancer specialist )
 हार्ट अटैक बढ़ने का मुख्य कारण है नशा – डॉक्टर श्याम सुन्दर , Md chest medicine            ( respiratory )
 नशे से छूटकारा पाने का उपाय राजयोग मेडिटेशन को दिनचर्या में करे शामिल – ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी
 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा सेंकड़ों लोगों को नशा मुक्ति के लिए किया वाचन बद्ध
धमतरी | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय धमतरी द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय तंबाखू निषेध दिवस पर समाज को नशा मुक्त करने के लिए विशेष आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे डॉक्टर मुरारी Mds Maxillofacial surgeon (mouth cancer specialist ) ,डॉक्टर श्याम सुन्दर वासानी. Md chest medicine ( respiratory) ,ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी, डॉक्टर मुरारी Mds Maxillofacial surgeon (mouth cancer specialist ने कहा बच्चे से लेकर बड़े तक स्टाइल मारने के लिए लेते हैं नशा |तम्बाखू में निकोटिन की मात्र जादा होती है जिससे बार बार खाने की इच्छा होती है | इससे मुख का कैंसर ,बॉडी का कैंसर होता है |आजकल सिगरेट के डिब्बे में भी कैंसर का चित्र होता है | नशा करने वाला व्यक्ति ये नहीं समझ पा रहा है की इसके कारन कितने नुकसान होते है ,नशा एक व्यक्ति करता है लेकिन पूरा ही परिवार इसकी चपेट में किसी न किसी प्रकार से आता है |

डॉक्टर श्याम सुन्दर वासानी, Md chest medicine ( respiratory) ने कहा नशे से बहुत सारे साइड इफ़ेक्ट होते है |नशे में तम्बाखू का उपयोग सबसे जादा होता है जो शरीर में जाकर लंग्स को जादा प्रभावित करता है जिसके कारण लंग्स कैंसर होता है |हार्ट अटैक बढ़ने का सबसे बड़ा कारण भी नशा है |
ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी ने कहा एक व्यक्ति धुवा छोड़ता है लेकिन बाजूवाले के ऊपर भी उसका 25% प्रभाव पड़ता है | नशे के कारण परिवार, समाज, खुदका शरीर और पर्यावरण को भी सबसे जादा नुकसान होता है | कोइ कितना भी प्रतिष्ठित व्यक्ति हो ,पद वाला हो और वो हमें नशे के लिए ऑफर करता है तो उसको भी नो बोलना है भले ही उसको बुरा लगे | यदि आप अपनी दिनचर्या में राजयोग मैडिटेशन का प्रतिदिन अभ्यास करते है तो आप निश्चित रूप से नशा मुक्त हो सकते है | राजयोग मैडिटेशन से अन्दर से आत्मा सशक्त बनती है | मैडिटेशन करने से 80%लोगों का नशा छुट जाता है |
कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने सभी को खड़ा कर सभी से नशा मुक्ति की लिए प्रतिज्ञा करवाई | कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने किया |

Exit mobile version